Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहजादपुर में किया पैदल मार्च

Author Image
Written by
Asha Bharti News

श्रीराम चौक से शहजादपुर पुलिस चौकी तक पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दुर्गा पूजा समितियों से किया संवाद

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 17 अक्टूबर 2026।
नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से अकबरपुर नगर के शहजादपुर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। श्रीराम चौक से शहजादपुर पुलिस चौकी तक आयोजित पैदल मार्च में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।

मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु एसडीएम जलालपुर ने विसर्जन घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
आज फोकस में

मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु एसडीएम जलालपुर ने विसर्जन घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

सहकारी समितियों के कर्मचारी के वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग
आज फोकस में

सहकारी समितियों के कर्मचारी के वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

प्राथमिक विद्यालय अछती का जिलाधिकारी ने निरीक्षण
आज फोकस में

प्राथमिक विद्यालय अछती का जिलाधिकारी ने निरीक्षण

मॉडल प्रेरणा कैंटीन का कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ शुभारंभ
आज फोकस में

मॉडल प्रेरणा कैंटीन का कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ शुभारंभ

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत
आज फोकस में

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत

<span class=नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहजादपुर में किया पैदल मार्च">
आज फोकस में

नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहजादपुर में किया पैदल मार्च

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp