
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 17 अक्टूबर 2026। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर,अम्बेडकर नगर में प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार वर्मा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर ‘रंगोली प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने विकसित भारत के लक्षणों जिसमें तकनीकी विकास, ग्रीन एनर्जी, सोलर एनर्जी, क्लीन एनर्जी, स्पेस तकनीकी, कृषि के क्षेत्र में हुए विकास, बुलेट ट्रेन, विकसित अर्थव्यवस्था, ड्रोन तकनीकी, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत, डिजिटल भारत आदि विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए सुंदर रंगोली बनाईं। इसी क्रम में छात्राओं को दिए गए अपने प्रेरणाप्रद उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल ऊँची इमारतें, चौड़ी सड़कें और आधुनिक तकनीक नहीं है। विकसित भारत का वास्तविक अर्थ है—शिक्षित नागरिक, सशक्त महिलाएँ, आत्मनिर्भर युवा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक समरसता, आर्थिक समृद्धि और प्रत्येक व्यक्ति के लिए सम्मान
हमारा देश आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल सेवाओं, शिक्षा और उद्यमिता सहित अनेक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। लेकिन विकसित राष्ट्र बनने की हमारी यात्रा तभी सफल होगी, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा और प्रत्येक नागरिक को अपनी प्रतिभा के विकास का अवसर मिलेगा।
इस प्रतियोगिता में डॉ मनोज गुप्ता, डॉ महेंद्र यादव एवं डॉ राघवेंद्र मिश्र ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया । इस प्रतियोगिता में जूही, प्रियांशी तथा आराधना की टीम विजेता तथा नेहा व एकता वर्मा की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो नंदन सिंह, प्रो अरुण कांत गौतम, प्रो सीमा यादव, डॉ रवींद्र वर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, डॉ. संगीता, डॉ. सुनीता सिंह, सीता पाण्डेय, डॉ. अनिल कुमार, विद्याधर मिश्र, डॉ. भानु प्रताप राय, डॉ. सतीश उपाध्याय, डॉ. अस्तुति वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।











