Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर 17 अक्टूबर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने आज प्राथमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) अछती, रामनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों से बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से भी संवाद किया तथा उनसे सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता एवं उनके शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समुचित पाई गईं।


प्राथमिक विद्यालय अछती का जिलाधिकारी









