
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद के साधन समिति सचिव परिषद अंबेडकर नगर इकाई के द्वारा साधन सहकारी समितियां के कर्मचारी की लंबित वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान करने की मांग को लेकर दिनांक 22.10.2026 को इको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन हेतु लिए निर्णय के क्रम में, उनके अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार शुक्ला एवं दो अन्य पदाधिकारीयों से दिनांक 16 .10. 2026 की शाम को मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा वार्ता की गई। उनकी समस्याओं को सुना गया और इसके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अंबेडकर नगर को निर्देशित किया गया। आयुक्त एवं निबंधक महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी समिति कर्मचारियों के समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। समिति कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु दिए गए अश्वसन से संतुष्ट हैं और उनके द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को इको गार्डन लखनऊ में धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया हैं।


सहकारी समितियों के कर्मचारी के









