Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित
  • जिला चिकित्सालय का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • मरीजों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार की गुणवत्ता की ली जानकारी

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकरनगर 31 अक्टूबर 2026। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार के साथ जिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच (MCH) विंग में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सालय में 90 ओपीडी दर्ज पाई गईं तथा 46 रक्त के नमूनों की जांच की जा चुकी थी। उन्होंने जच्चा-बच्चा के टीकाकरण की व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों को भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
मरीजों से वार्ता के दौरान उनके द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सालय प्रशासन को मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED की हिरासत में आजम खान,गाजियाबाद में कल पेशी
आज फोकस में

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED की हिरासत में आजम खान,गाजियाबाद में कल पेशी

115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद
आज फोकस में

115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित वर्मा की लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का किया विमोचन
आज फोकस में

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित वर्मा की लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का किया विमोचन

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई

<span class=सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित">
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp