Written by
Asha Bharti News
- पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा,प्रेम प्रसंग के पहलू की पुलिस कर रही पड़ताल
अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में रवि मौर्य की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया। प्रेम प्रसंग के पहलू की भी जांच की जा रही है।
28 वर्षीय रवि मौर्य का शव गांव में पेड़ से लटका मिला था। उनके पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर नामजद युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक रवि और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच की। युवती की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।











