
- जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ*
- राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनपद की समस्त तहसीलों एवं सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम*
- मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का विभिन्न कार्यालयों में हुआ सजीव प्रसारण*
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 31 अक्टूबर 2026। भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष एवं ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरदार पटेल के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संकल्प की दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान थी। उनके विचार एवं आदर्श आज भी राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जनपद की समस्त तहसीलों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संबंधित विभागाध्यक्षों की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। साथ ही लखनऊ स्थित पटेल पार्क, जीपीओ में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का विभिन्न कार्यालयों में सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया गया। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अकबरपुर के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों के अनुरूप राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर प्रदर्शनी सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


सरदार वल्लभभाई पटेल जी की









