(आशा भारती नेटवर्क)
*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकरनगर। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बुढ़नापुर, बसखारी निवासी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अर्पित वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का विमोचन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।
पुस्तक में सरदार पटेल के व्यक्तित्व, विचारों, सामाजिक दृष्टिकोण और राजनीतिक चिंतन के विभिन्न पहलुओं को नए नजरिए से प्रस्तुत किया गया है। इसमें सामाजिक न्याय, समानता, जनकल्याण तथा कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े उनके विचारों पर विशेष प्रकाश डाला गया है। साथ ही सरदार पटेल के विचारों और समाजवादी चिंतन के बीच वैचारिक संबंधों को समझने का प्रयास किया गया है।
विमोचन के दौरान अखिलेश यादव ने लेखक अर्पित वर्मा के इस साहित्यिक एवं वैचारिक प्रयास की सराहना की। बसखारी क्षेत्र के बुढ़नापुर जैसे गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक और वैचारिक विषय पर पुस्तक लिखना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
यह पुस्तक इतिहास, राजनीति और समाजवादी विचारधारा में रुचि रखने वाले पाठकों, शोधार्थियों तथा युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। पुस्तक के विमोचन से सरदार पटेल के विचारों और उनके सामाजिक-राजनीतिक दृष्टिकोण पर नई चर्चा को भी बल मिलने की उम्मीद है।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित









