(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से प्रेम विवाह का एक मामला सामने आया है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर की रहने वाली रूबी तिवारी ने अपने प्रेमी प्रदीप के साथ घर से अलग जाकर कोर्ट मैरिज और मंदिर में विवाह करने का दावा किया है।
शादी के बाद नवविवाहित जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रूबी तिवारी अपने पति प्रदीप के साथ बैठकर शादी से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में रूबी तिवारी का कहना है कि वह बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से प्रदीप के साथ शादी की है। वह इस विवाह से खुश हैं, लेकिन उनके मायके पक्ष के लोग इस रिश्ते से नाराज हैं। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है।
रूबी तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा गलत है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की है।
वीडियो में रूबी तिवारी ने अपने भाई अखंड प्रताप तिवारी, अजय प्रताप तिवारी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम लेते हुए भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नवविवाहित जोड़े की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।


सात फेरे लेकर थाने पहुंचा








