Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • बूथवार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची उपलब्ध कराने तथा पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने में सहयोग की अपील

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकरनगर 25 नवंबर 2026। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर उनकी बूथवार सूची उपलब्ध कराने तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में राजनीतिक दलों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान विगत 21 एवं 22 नवंबर 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंप दिवसों में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी 28 एवं 29 नवंबर 2026 को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित होने वाले विशेष कैंप दिवसों के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग करने की अपील की गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं पात्र महिला मतदाताओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किया जा सके।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में सुनी जनशिकायतें

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान
आज फोकस में

राजस्व वादों के निस्तारण में अंबेडकरनगर की उल्लेखनीय प्रगति, जिलाधिकारी न्यायालय ने प्रदेश में प्राप्त किया तीसरा स्थान

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल
आज फोकस में

पुलिस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों का एसपी ने लिया हालचाल

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 25 नवंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp