- चोरों ने तीन हफ्ते के अंदर ही तीन किसानों सहित दो व्यवसाई को 13 लाख की लगाई चपत
राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने 2026 में धमाकेदार एंट्री कर जनवरी माह में ही तीन हफ्ते के अंदर ही डेढ़ लाख नगदी सहित अनुमानित लागत लगभग 10 से 11 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार कर लोगों में भय पैदा कर दिया है।लेकिन इस मामले कोतवाली पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। ज्ञात हो कि पहली घटना 3 जनवरी की रात अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर चनवा चौराहे पर स्थित महेश एंड संस ज्वैलर्स के ज्वेलरी की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए यहां से चोरों ने 20 हजार नगदी सहित लगभग कई हजार के चांदी की जेवर पर हाथ साफ किया जो की कोतवाली पुलिस ने 4 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी सबसे बड़ी घटना 14 जनवरी की रात का है जहां अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ही मेदी पुर गांव में तीन किसानों में जगराम यादव पुत्र स्व रामफेर रामकरन पुत्र स्व राम सुभावन राजेश यादव पुत्र स्व राम इंदर के एक ही रात में तीनों लोगों के घरों में चोरों ने घुसकर 60 हजार नगदी सहित लगभग 5 लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया इस घटना पर भी अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 15 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीसरी घटना 26 जनवरी अकबरपुर कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर अकबरपुर टांडा मार्ग पर कविता तिवारी पत्नी आलोक तिवारी के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए मकान के अंदर घुसकर 50 हजार नगदी सहित लगभग तीन से चार लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया इस मामले में भी अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 27 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मजे की बात यह है कि चोरों ने 21 दिन के अंदर ही लगातार तीन अलग-अलग जगहो पर घटना को अंजाम देती रही और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर सोती रही इस घटना से जहां क्षेत्र में भय का माहौल देखा जा रहा था तो वही रात्रि कालीन पुलिस की गश्ती पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा था। चोरों द्वारा किए गए सारे घटनाओं का समय लगभग 1 महीने बीतने को हो रहा है लेकिन पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई।
इस मामले में सदर क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तिवारी ने बताया चोरों द्वारा किए गए घटना का खुलासा जल्द ही किया जाएगा पुलिस टीमें लगी है कार्य कर रही है।










