Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

 

              (आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकर नगर। महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व भोलेनाथ की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। भोर की पहली किरण निकलते ही शिवाला मंदिर, झारखंड महादेव और शीतला माता मठिया मंदिर स्थित प्राचीन शिवालयों के कपाट भक्तों के लिए खुल गए। देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। नंगे पाँव गंगाजल भरकर आए भक्तों की लंबी कतारें सुबह से दोपहर तक लगी रहीं। हर किसी के चेहरे पर भोलेनाथ के प्रति अगाध विश्वास और अनन्य भक्ति साफ झलक रही थी। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जैसे ही भक्त आगे बढ़े, मानो श्रद्धा की अविरल धारा बह निकली।भक्तों ने पूरे विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद से जलाभिषेक के बाद भगवान शिव को उनके प्रिय बेलपत्र, धतूरा, गेड़ी, भांग और अक्षत अर्पित किए गए।

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग करके भक्तों को कतारबद्ध किया गया। पुलिस बल और पीस ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यह महाशिवरात्रि जलालपुर के लोगों के लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनके अटूट विश्वास और अनंत श्रद्धा का प्रतीक बन गई।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp