Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ई-रिक्शा चालक सामान लेकर फरार, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)  कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में एक युवक का सामान लेकर ई-रिक्शा चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगनगर पहितीपुर निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र बलिकरन यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 फरवरी को शाम करीब 5 बजे उन्होंने मालीपुर रोड स्थित पानी टंकी के पास (यादव आलमारी वाले के पास), शहजादपुर से छोटा-बड़ा कुल पांच बॉक्स खरीदे थे। इसके बाद उन्होंने रोड पर खड़े एक बैटरी ई-रिक्शा को रुकवाया और अपने पांचों बॉक्स तथा टेंट का कपड़ा उसी ई-रिक्शा पर रखवाकर चालक को अपना नाम व पता बताते हुए सामान घर पहुंचाने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार, जब वह स्वयं घर पहुंचा तो काफी इंतजार के बावजूद उसका सामान घर नहीं पहुंचा। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक सामान लेकर फरार हो गया। घटना के बाद से पीड़ित काफी परेशान और चिंतित है। राकेश कुमार यादव ने कोतवाली अकबरपुर पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका सामान बरामद कराने की मांग की है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 07 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp