
मिस इंटरनेशनल रनवे विनर 2026 बनीं अंबेडकर नगर की बेटी

{प्रिंस शर्मा संवाददाता}
आलापुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम दुबौली की बेटी बनी ” मिस इंटरनेशनल रनवे विनर 2026,”
मिस आरती जौहरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है। केनिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चीन , रूस, जापान जैसे विभिन्न देश से आए हुए मॉडल में भारत से मिस आरती जौहरी दिल्ली 6 की ओर से इंटरनेशनल रनवे रिप्रेजेंट कर रही थी, जिन्हें इंटरनेशनल रनवे विनर 2026 का ताज अपने नाम किया।उन्होंने भारतीय पारंपरिक परिधान में भारतीय सभ्यता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया उनका कहना था कि पश्चिमी सभ्यता दौर में अपने भारतीय पारंपरिक परिधानों को गर्व से पहनना हमारी पहचान को जीवित रखना है। जब हम अपनी संस्कृति का सम्मान करते हैं, तभी दुनिया हमारा सम्मान करती है।” एक आधुनिक भारतीय महिला अपनी परंपराओं के साथ भी शिखर तक पहुँच सकती है। अपनी रूचि और करियर के बीच चुनाव करने की जरूरत नहीं है हम इतने प्रतिभावान बने कि दोनों का संतुलन बराबर कर सके और जब एक लड़की आत्मनिर्भर बनती है, तो वह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक आने वाली पूरी पीढ़ी, समाज को प्रेरित करती है। मेरा लक्ष्य अपनी कला और शिक्षा के ज़रिए इस बदलाव का हिस्सा बनना है।” समाज को नवीन दिशा प्रदान करना है।मिस आरती जौहरी इससे पहले , मिस लखनऊ विनर, मिस दिल्ली विनर, मिस यूनिवर्स अवध क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर चुकी है , और मिस इंडिया 1st रनरअप भी रह चुकी है और 2026 में उन्होंने मिस इंटरनेशनल विनर बन के अंबेडकर, का नाम रोशन किया है बिटिया की जीत पर गांव और इलाके के साथ ही जिले में हर्ष का माहौल है, आरती ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता छोटेलाल, माता चन्द्रमती के साथ अपने गुरुजनों को दिया है। उन्होंने अपनी बड़ी दीदी शीला देवी जीजा, अनंत कुमार (प्रधानाचार्य आगरा),राम लौटन, अधारी देवी, गिरीश चंद, कंचनलता, गौरव कुमार (क्रिमिनल लॉयर कानपुर तहसील), संगीता, विजय लक्ष्मी, मनोज कुमार, अजय, प्रेमलता, ब्रजेश कुमार (आलापुर तहसील में अधिवक्ता), महिमा, पंकज कुमार कौशल, रामकरन,भानमती,
रामभारत, रामानंद,सरोजदेवी ,राजबली, रामाशीष, सविता,गौतम, करन, सरगम,विभा, अमन, नंदनी, आलोक, आरव, अनुरागप्रताप , अल्पना, एकता गुप्ता, नीतू, दिव्यांशु,हिमांशु, रिद्धि, सिद्धि, आकांक्षा, कृष्णचंद्र दुबे, सुभाष दुबे, घनश्याम दुबे, आशीष दुबे, महेश दुबे,भालचंद दुबे, जयराम तिवारी, सत्य प्रकाश, संतोष, हितेंद्र ,रामकुमार सिंह का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।मिस आरती जौहरी इंटरनेशनल दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है, यूनिवर्सिटी टॉपर भी रही है, LLB करने के पश्चात् वे वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी (Ph.D.) कर रही हैं, और शिक्षा के क्षेत्र में भी निरंतर परचम लहरा रही हैं।


अंतरराष्ट्रीय मंच पर आरती जौहरी








