Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने विभिन्न अनुभागों एवं पटलों का किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ} 
अबेडकर नगर,18 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क)
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न अनुभागों एवं पटलों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख–रखाव तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति का गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने भूलेख/राजस्व अभिलेखागार, न्याय सहायक पटल, खनन अनुभाग, आंग्ल अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, नागरिक सुरक्षा कोर कक्ष, संयुक्त कार्यालय तथा आयुध सहायक पटल का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण तथा आमजन से संबंधित प्रकरणों आदि के स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न पटलों पर संचालित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp