Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दरगाह में लगी भीषण आग दुकानें जलकर राख

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

रात एक बजे मची अफरातफरी, हुआ लाखों का नुकसान

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र स्थित दरगाह किछौछा की चूड़ी गली में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब एक बजे उठी लपटों ने देखते ही देखते लगभग दस गुमटीनुमा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
आग की चपेट में मेराज का जनरल स्टोर, हसीब की खिलौना-चूड़ी की दुकान, वाजिद की खिलौनों की दुकान और सिराजुद्दीन की चूड़ी की दुकान आ गई। जियावन गुप्ता और मुमताज शाह की चादर-सिन्नी की दुकानें भी पूरी तरह प्रभावित हुईं। इसके अलावा चुन्नू शाह और वसीम इशहाक शाह की आयुर्वेदिक दवाखाने की दुकान भी जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार सभी दुकानों में रखा माल पूरी तरह नष्ट हो गया है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं।
थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp