Written by
Bureau Report
अंबेडकर नगर, 19 फरवरी, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में कैंटीन और साइकिल/ मोटर साइकिल स्टैंड की आगामी एक अप्रैल वर्ष 2026 से 31 मार्च वर्ष 2027 के लिए नीलामी होनी है। बोली लगाने वाले प्रत्येक बोलीदाता को कैंटीन व स्टैंड के लिए दस- दस हजार रूपये की जमानत धनराशि जमा करना होगा। आगामी 26 फरवरी को सायं 04 बजे नीलामी अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी के कार्यालय में नियम और शर्तों के साथ उक्त दोनों कैंटीन और साइकिल/मोटर साइकिल स्टैंड आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी नीलामी अधिकारी / अपर जिलाधिकारी द्वारा दी गई है।










