Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति की बैठक संपन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

टांडा अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) होली का पर्व सकुशल संपन्न हो जाने के बाद भारतीय नववर्ष 2083 के स्वागत में होने वाले आयोजन की तैयारी में नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के पदाधिकारी एवं सदस्य गण जुट गए हैं। आयोजन को व्यवस्थित तथा भव्य रूप से आयोजित करने के लिए समिति की एक बैठक चौक स्थित श्री नटराज मंदिर के प्रांगण में सरदार त्रिलोक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने किया। बैठक में सभी के विचार विमर्श से कार्यक्रम निश्चित किए गए। महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने बताया कि संवत 2083 विक्रमी, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को सायंकाल 5:30 बजे से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप पुण्य सलिला मां सरयू जी का पूजन , दुग्ध अभिषेक तथा 21 551 दीपों से महा आरती की जाएगी और नव संवत्सर 2083 का स्वागत किया जाएगा। महाआरती संयोजक पंडित राकेश मिश्रा,अनिरुद्ध अग्रवाल, राजेश कुमार साहू,अरुण अग्रवाल,बजरंगी लाल सोनी, आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र,जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे विधि विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के पावन जन्म दिवस चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 27 मार्च 2026 को सायंकाल 6:00 बजे से अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह, दीपक केडिया ,संतोष कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार सोनी, अरुण कुमार अग्रवाल आदि के नेतृत्व में प्रभु श्री राम जी के बाल स्वरूप की भव्य शोभा यात्रा श्री रामलीला रंगमंच चौक, टांडा से धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकलेगी। शोभायात्रा श्री गुरुद्वारा सिंह सभा छज्जापुर,श्री झारखंड महादेव मंदिर झारखंडी,श्री नवदुर्गा मंदिर फत्तू पट्टी, आदर्श जनता इंटर कॉलेज चौराहा ,रोडवेज होते हुए श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक पहुंचेगी जहां पर पूजन अर्चन के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक तिराहा मीरानपुरा, उदासीन आश्रम,सब्जी मंडी,कपड़ा मंडी एवं श्री पिंडी महादेव मंदिर,श्री मठिया माता मंदिर के सम्मुख भ्रमण करते हुए परंपरागत शोभायात्रा मार्ग पूरा कर पुलिस बूथ चौक पहुंचेगी । चौक में पुलिस बूथ के समीप बजरंगी लाल सोनी,आकाश शाह, काशीनाथ मिश्र,राजेश कुमार साहू,सलिल अग्रवाल,गोविंद सिंह, दिनेश कश्यप आदि के नेतृत्व में विशाल हवन का आयोजन किया जाएगा। महा आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात समारोह समापन किया जाएगा बैठक में पंडित राकेश कुमार मिश्र, अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार साहू,जयप्रकाश यादव गोविंद सिंह ,अखिल कपूर, सुनील सोनी,गोलू अग्रहरि ,आदित्य आदि सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दिए गए दायित्व के अनुसार सक्रिय होकर कार्य करने का निवेदन किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp