Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

प्रिंस शर्मा संवाददाता 

आलापुर,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया ओझा नगर के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान नितिन कन्नौजिया (22) पुत्र वीरेंद्र कन्नौजिया निवासी ग्राम भदया थाना राजेसुल्तानपुर तथा मुकुल प्रजापति (21) पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम देवारा जदीद थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार रात वह मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के लिए डायल 112 वाहन को जिम्मेदार बताते हुए राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव, एसडीएम आलापुर और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्राप्त हुए कुल 8,050 प्रपत्र

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp