Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाबा बद्रीनाथ आदर्श उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में अंकपत्र वितरण अभिभावक सम्मान समारोह

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

प्रिंस शर्मा संवाददाता
आलापुर अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) बाबा बद्रीनाथ आदर्श उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बसहियां गंगासागर आलापुर अंबेडकरनगर की पावनधरा पर अंकपत्र वितरण अभिभावक सम्मान समारोह सकुशल संपन्न हुआ। अंकपत्र वितरण व अभिभावक सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कई छात्र-छात्राओ ने नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया।
पर्यावरण,पेड की अंधाधुंध कटाई से हानि,हिंदु-मुस्लिम एकता,देशभक्तो की वीरता,बेटी बचाओ-बेटी पढाओ जैसे संदेश गीत और नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओ और छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया।

विद्यालय परिवार के साथ मिलकर मेधावी बच्चों को मेडल,अंकपत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र,मुख्य अतिथि के रुप में सप्लाई इंस्पेक्टर आजमगढ सन्तलाल,विशिष्ट अतिथि नीरज मौर्य (अध्यक्ष,नव्या ग्रीन फाउंडेशन) रामनगर,विशिष्ठ अतिथि श्री रमेश मौर्य (समाजसेवी,पत्रकार) रामरतन निराला (विद्यालय प्रबंधक),सहायक अध्यापक रामदुलार, सुनील कुमार, शिववुझ, गोमती प्रसाद,पुनीता,सीमा,एकता,साधना,वंदना,कंचन,मंजु,प्रियंका,कलावती (परिचारिका) और विद्यालय परिवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
मुख्य अतिथि,विशिष्ठ अतिथि ने विद्यालय प्रबंधक राम रतन निराला,प्रधानाचार्य व विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 01 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp