Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी बैठक संपन्न हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल की तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एम एल सी पदम् सेन चौधरी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।
मुख्य अतिथि पदमसेन चौधरी ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। भाजपा ने तबसे लेकर अब तक बहुत सारे उतार चढ़ाव राजनैतिक रूप से देखा है। कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन कर उभरी है। कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय सहित अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी सफलता में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन – सेवा भाव,अंत्योदय,विकासोन्मुख राजनीति एवं राष्ट प्रथम की भावना सर्वोपरि है। आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है। भाजपा की कार्यशैली सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी है। कहा कि भाजपा एक दल नहीं अपितु एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण है।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, राम किशोर राजभर, विनोद कुमार, विजय विश्वकर्मा, शाश्वत मिश्र, अखंड प्रताप वर्मा, रानेश पाण्डेय, विनय पाण्डेय,अमरजीत वर्मा, आनन्द श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, राम अशीष, वीरेंद्र सिंह, लाल बहादुर पाल, नीरज सोनी, प्रवीण गौड़, पंकज प्रजापति सर्वेश प्रताप सिंह , गौरव श्रीवास्तव, तेजस्वी जायसवाल, अरविंद सिंह डिंपू आदि शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp