Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता सर्वोपरि है- दिलीप देव पटेल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। भाजपा नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन और विकास मोदनवाल के संयोजन, संचालन में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गोष्ठी सम्पन्न हुआ। गोष्ठी के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने किया।
मुख्य अतिथि राम चन्द्र कन्नौजिया ने अपने सम्बोधन कहा कि भारत का विभाजन हमारे इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाता है, जब वर्ष 1947 में देश का विभाजन हुआ और लाखों निर्दोष लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा सहनी पड़ी।विभाजन केवल भारत की भौगोलिक सीमाओं का विभाजन नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों के जीवन, परिवारों और भावनाओं को प्रभावित करने वाली एक हृदय विदारक त्रासदी थी। असंख्य लोगों ने अपने घर-बार, जमीन-जायदाद और वर्षों पुरानी स्मृतियों को पीछे छोड़कर शरणार्थी के रूप में कठिन परिस्थितियों में जीवन की नई शुरुआत की। अनेक परिवारों ने अपनों को खोया और असहनीय पीड़ा झेली।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने यह निर्णय लिया कि इस त्रासदी को केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि नई पीढ़ी को इसके बारे में बताया जाए, ताकि वह विभाजन की पीड़ा और उससे मिले सबक को समझ सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता सर्वोपरि है। हमें जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।आज का भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कहा कि हम विभाजन की विभीषिका से सबक लेते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करें। हमें ऐसा भारत बनाना है जो मजबूत, आत्मनिर्भर, समरस और विश्व पटल पर गौरव के साथ खड़ा हो।
गोष्ठी सम्पन्न होने के उपरांत मुख्य अतिथि और भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे तक भारत के विभाजन पर मौन जुलूस निकाला।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,विवेक मौर्य, पंकज वर्मा, शुभम अग्रहरि, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, अभिषेक निषाद, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय,अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, जय सिंह, मनीष मिश्र, सागर संगवानी, संतोष सिंह बबलू, जावेद मलिक, अंकित अग्रहरि, गिरीश वर्मा, आकाश कुमार, अरुन कुमार, डॉ शिव पूजन वर्मा, संजय सिंह, नंद कुमार तिवारी राना, निखिल जायसवाल आदि शामिल रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp