Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

Author Image
Written by
Asha Bharti News

स्कूल चलो अभियान 2026-27 का भव्य शुभारम्भ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

Advertisement Box

शिक्षा हैं अनमोल रतन – धर्मराज निषाद विधायक कटेहरी

जनमानस अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में कराएं नामांकन–जिला पंचायत अध्यक्ष

 

अंबेडकर नगर, 01 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ दिनांक 01 अप्रैल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से किया गया। इस जनपद स्तरीय कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की गयी, जिसमें विभाग की योजनाओं, विभाग की उपलब्धियों एवं कार्य योजना के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को प्रतीकात्मक रुप से किताबों का सेट भी दिया गया साथ ही बैग, स्टेशनरी, कलर बॉक्स एवं अन्य उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत राज्य स्तरीय विजेता आर्या प्रजापति जलालपुर एवं गुलशन भियांव को भी मेडल, पुरस्कार तथा उपहार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान आर्या प्रजापति द्वारा हवाई यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता कम्पोजिट विद्यालय बौरांव, विकासखण्ड रामनगर के शिवांश एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कटेहरी की आराध्या वर्मा को मेडल, प्रतियोगी परिक्षाओं से संबंधित पुस्तक आदि प्रदान कर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, विकासखण्ड- जलालपुर को मीनामंच में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु, राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रियांशी, उ०प्रा०वि० maraucha को प्रथम स्थान, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मो० सिराज को प्रथम स्थान प्राप्त करने के कारण मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सत्र 2025-26 में सर्वाधिक नामांकन के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक रमेश प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, दिनेश कुमार तिवारी, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय किछौछा, रीता सागर, उ०प्रा०वि० आशापार, राकेश कुमार, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदऊपुर, शीलचन्द्र मिश्र, प्राथमिक विद्यालय केदारनगर को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों द्वारा स्कूल चलो अभियान से सम्बन्धित एल०ई०डी० बैन एवं रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक कटेहरी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा अनमोल रतन है, जिसका सभी को जतन करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा द्वारा उपस्थित जनमानस से अपने पाल्यों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकन हेतु अपील की गयी तथा राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गयी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कार्यक्रम में निर्देशित किया कि एल०ई०डी० बैन का रुट चार्ट बनाकर अधिक से अधिक लोगो तक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी छूटे हुए बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराया जाये। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को विभाग की तरफ से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आये हुए सभी अतिथियों, अध्यापकों, बच्चों एवं सम्पूर्ण उपस्थित जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेश कुमार तिवारी, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण द्वारा किया गया l

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 01 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp