Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर, 07 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने ओ एंड एम के तहत संचालित समस्त 58 परियोजनाओं का माह अप्रैल में निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सत्यापन के दौरान परियोजनाओं से प्रभावित मार्गों की स्थिति, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, पाइप लाइन लीकेज, जल की गुणवत्ता, ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की स्थिति तथा आमजन से प्राप्त फीडबैक का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। साथ ही परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में नल कनेक्शन की स्थिति का भी अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक 328 परियोजनाओं के माध्यम से 1000 राजस्व ग्रामों में शिरोपारि जलाशय एवं पंपों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यदाई संस्थाएं ऑपरेटरों के माह मार्च तक के मानदेय का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सत्यापन के दौरान मानदेय भुगतान में लापरवाही पाई गई तो संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन कार्यदाई संस्थाओं की परियोजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं है, उनके संबंध में शासन को पत्राचार किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां के सभी शासकीय संस्थानों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp