इस न्यूज को सुनें
|
बाबा साहब की जयंती को भाजपा समरसता दिवस के रूप में मनाएगी
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव की गम्भीरता के दृष्टिगत प्रत्याशियों के चयन और योजनाओं को तेजी से अन्तिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को अकबरपुर नगर निकाय चुनाव संचालन समिति,वार्ड संयोजक और वार्ड प्रभारियों की बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नगर चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय के संयोजन में संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री/नगर निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा अकबरपुर के नगर निकाय चेयर मैन पद पर भाजपा प्रत्याशी पुनः भारी अन्तर से जीत दर्ज कराकर इतिहास रचेगा।कहा कि इस बार नगर के अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ही सभासद पद पर विजय प्राप्त करेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी कार्यों और कार्यक्रमों को शत प्रतिशत पूरा करें। जिला संयोजक ने क्रमशः प्रत्येक वार्ड के संयोजक और प्रभारी से अब तक संपन्न कार्यों का वृत्त लेते हुए जोर शोर से चुनाव में जुटने का आवाहन किया।
नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि 12 अप्रैल को नगर के सभी वार्डों में भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान और बाबा भीम राव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।उन्होंने वार्डों के सभासद प्रत्याशियों की सूची संयोजक और प्रभारी की हस्ताक्षर से प्राप्त किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,नगर प्रभारी अनंत राम मिश्र,वार्ड प्रभारी डाक्टर संतोष सिंह,गया प्रसाद वर्मा,अजय श्रीवास्तव,मनोज मौर्य,बजरंगी पाठक,रघु नंदन राजभर,संजय तिवारी,डाक्टर अमित त्रिपाठी,अशोक चौधरी,मीडिया प्रभारी उमा शंकर सिंह सोनू,वार्ड संयोजक नंद कुमार तिवारी राना,आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सुमेध जायसवाल,मंगेश कुमार,विवेक अग्रहरि,रमेश मिश्र,हरीश शुक्ल, श्याम लाल राजभर,डाक्टर संतराम पाण्डेय,लालजी मिश्र आदि शामिल रहे।