Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, नहीं दर्ज हुआ एफआईआर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • पीड़िता के पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,पुलिस ने सुलह का बनाया दबाव

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कटका थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है और लगातार सुलह का दबाव बनाया जा रहा है।
पीड़िता के पिता के अनुसार घटना 5 अप्रैल 2026 की है। उनकी बेटी दोपहर करीब 2 बजे गेहूं की मड़ाई के लिए खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के दिलीप, शांति, जोखई और रविंद्र ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

Advertisement Box

आरोप है कि उसे पहले जोखई के घर में बेटी को बंधक बनाया गया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया। रात में बाइक पर मुंह बांधकर रविंद्र के घर (आजमगढ़) ले जाया गया, जहां दुष्कर्म की घटना हुई।
पीड़ित ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर नाबालिग को बरामद कर थाने लाया गया।
आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मारपीट का मामला दर्ज कर दिया और पीड़िता को घर भेज दिया।
पीड़िता के पिता 11 अप्रैल को बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुए। एसपी ने बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि थाने में अभी भी सुलह का दबाव बनाया जा रहा है और बार-बार थाने बुलाया जा रहा है। विपक्षी पक्ष भी सुलह के लिए दबाव डाल रहा है।

पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp