इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: नगर निकाय चुनाव में जनपद की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने चेयर मैन प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दिया था।भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले थे।रविवार को भाजपा प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जारी कर दिया।जनपद के भाजपा प्रत्याशी शनिवार से ही टिकट के लिए टक टकी लगाए हुए थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देश पर जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जनपद के नगर निकायों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष की भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची को प्रकाशन के लिए समाचार पत्रों को देते हुए बताया है कि जनपद मुख्यालय अकबरपुर नगर से निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता,जलालपुर में शोभावती यादव,टांडा से प्रदीप गुप्ता,नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा से ओंकार गुप्ता,इल्तिफात गंज से रेनू गुप्ता, राजे सुल्तानपुर से शाहिद अंसारी,जहांगीर गंज से पूर्व विधायक अनीता कमल को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,नगर निकाय चुनाव जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव सहित भाजपा नेताओं ने सभी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दिया है।