Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नव निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धमरूआ का हुआ लोकार्पण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अबेडकरनगर 19 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) विद्युत वितरण खंड अकबरपुर, अम्बेडकरनगर के अंतर्गत जाफरगंज एवं धमरूआ क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धमरूआ का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 19 मार्च 2026 को इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण जनप्रतिनिधि हरिओम पांडेय (एमएलसी), रितेश पांडेय (पूर्व सांसद) एवं श्यामसुंदर वर्मा ‘साधु वर्मा’ (जिला पंचायत अध्यक्ष) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता प्रेमचंद तथा अवर अभियंता अंकित राज एवं सतीश कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने उपकेंद्र को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए इसे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
नव निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धमरूआ से धमरूआ, सलाहपुर, गोवावा जमालपुर, बीबीपुर भूसौली, मालीपुर, खालिसपुर, मैरवा, सिकंदरपुर, बरौली आसानंदपुर, हमाजपुर, रामपुर दुबे, नेमपुर, महेशपुर, तेंदुआ, इटौरी, बीबीपुर, थट्टा, दिघी सहित आसपास के अनेक गांवों के लगभग 3500 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ प्राप्त होगा। इस उपकेंद्र के चालू होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्याओं से राहत मिलेगी तथा गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp