Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के विभिन्न केन्द्रों का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के डीएम ने दिए निर्देश
  • भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित सुनिश्चित रखने के निर्देश

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर, 25 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद होमगार्ड स्वयं सेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों, यथा बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा मोहम्मदपुर एवं डॉ जी.के. जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए क्लॉक रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि सहित विभिन्न परीक्षा कक्षों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी 09 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के निर्धारित एसओपी का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी पालियों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षास्थल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा साफ-सफाई एवं आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन करने, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर संबंधित मजिस्ट्रेट, पुलिस के अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp