Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गड्ढे में मिला शव,जांच में जूटी पुलिस

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

 

प्रिंस शर्मा संवाददाता
आलापुर अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) कटका थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडी टोल प्लाजा के निकट पुलिया के पास बुधवार सुबह एक गड्ढे में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 15 अगस्त 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp