Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक कानून नहीं, सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा हैं – प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी देने के लिए संसद में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा लागू करने की विरोध कर संसद में गिरा देने पर पूरे देश में नारी शक्ति द्वारा विरोध किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री/खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री मंत्री गिरीश चंद्र यादव की उपस्थिति भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला संयोजक सुमन पाण्डेय के संयोजन और संचालन में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन और लोहिया भवन से कलेक्ट्रेट गेट तक महिलाओं ने पद मार्च निकाल कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नारे बाजी करते हुए विपक्ष की पुतला दहन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया भवन में बोलते हुए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि सदियों से प्रतीक्षित उस सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में संसद में पारित किया गया था। यह विधेयक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को ध्वस्त कर उन्हें नीति निर्धारण और नेतृत्वकारी भूमिका में बैठाने का ऐतिहासिक काम करता। सालों से संसद की दहलीज पर खड़ी भारत की बेटियों का इंतजार खत्म करने में इस अधिनियम की महत्वपूर्ण भूमिका थी। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में कांग्रेस ने प्रारम्भिक रूप से एक साफ महिला विरोधी रुख बनाए रखा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मुस्लिम महिलाओं की पीठ में छूरा घोंपा जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को पलट दिया था, जिसमें मुस्लिम पुरुषों को अपनी पत्नियों को गुजारा भत्ता देना आवश्यक था।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि विपक्ष पंचायतों में महिलाओं के लिए रिजर्वेशन का झूठा क्रेडिट लेकर अपनी राजनैतिक सोच को छिपाने की कोशिश करता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम माताओं,बहनों और बेटियों की भलाई, उनके उत्थान और उनके अधिकारों एवं सम्मान को पक्का के लिए समर्पित था। कहा कि महिला विरोधी ताकतें आज भले ही जीत गई हों, लेकिन महिलाओं के लिए भाजपा एवं सरकार का समर्पण विपक्ष के सत्ता की भूख से ज्यादा मजबूत है। हमारे साथ करोड़ों महिलाओं का आशिर्वाद है।
लोहिया भवन की महिला जन आक्रोश सम्मेलन और निकाली गई पद मार्च में मुख्य रूप से पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,रमा शंकर सिंह,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विद्यावती,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय, संगीता चौरसिया सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थित रही।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp