Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक वर्ष से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
राजेश प्रताप सिंह/जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में पिता की हत्या के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्कुराई गांव निवासी ओमकार पुत्र स्व. रामस्वरूप (23) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जैतपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक पांच सितंबर 2025 को मृतक के पुत्र विपिन ने तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मृतक के पुत्र ओमकार का नाम सामने आया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पूछताछ में ओमकार ने बताया कि उसके पिता शराब का सेवन करते थे और घर की संपत्ति बेचने की बात करते थे। वह बड़ी बहन को भी संपत्ति में हिस्सा देने की बात कहते थे। बहन को जलालपुर में किराये का कमरा दिलाने और उसके खर्च का वहन करने को लेकर भी घर में विवाद होता था। पुलिस का दावा है कि इन्हीं विवादों के चलते आरोपी ने आपा खोकर कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक कुल्हाड़ी बरामद की है। कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक अजय सरोज समेत पुलिस टीम ने की।

Advertisement Box

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp