Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण ले रही थीं महिलाएं

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर स्थित पार्थ ट्रेड धागा मिल परिसर में रह रहीं करीब 21 महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Advertisement Box

सोमवार रात करीब 3 बजे महिलाओं को उल्टी और डायरिया की शिकायत के बाद मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सभी को महामाया मेडिकल कॉलेज सदरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार महिलाओं को छुट्टी दे दी गई, जबकि 17 को वार्ड नंबर एक में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।मिल परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं भी रह रही हैं। इनमें छह बालिकाएं भी शामिल हैं। सोमवार रात कुछ महिलाओं को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। कुछ ही देर में कई अन्य महिलाओं की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए मरीजों में उल्टी और डायरिया के लक्षण मिले हैं। चार मरीजों को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 17 महिलाओं को वार्ड में भर्ती किया गया है। सभी की स्थिति स्थिर है और लक्षण नियंत्रण में हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीम ने हॉस्टल में तैयार और इस्तेमाल किए जा रहे भोजन के नमूने लिए। पानी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पानी की टंकियों की साफ-सफाई और उनकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।

डिप्टी सीएमओ और विशेषज्ञों की टीम पूरे मामले की निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की वजह स्पष्ट नहीं है। भोजन और पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

<span class=21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप">
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp