Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, ‘राम की शक्ति पूजा’ नाटक के मंचन ने किया भावविभोर

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकरनगर 29 सितंबर 2026। जनपद के 31वें गौरवशाली स्थापना वर्ष एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर, अम्बेडकरनगर के ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अकादमी की पांच दशक लंबी गौरवमयी यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया। रंगमंच एवं नाट्यकला के क्षेत्र में अकादमी के योगदान और उसकी समृद्ध विरासत को रेखांकित करते हुए कलाकारों एवं रंगकर्मियों की उपलब्धियों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद की गौरवशाली यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं कला-साहित्य की विविध रंगत देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर भारतेंदु नाट्य अकादमी से टीम लीडर रागिनी श्रीवास्तव की अगुवाई में कथक नृत्यांगनाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की गई। वहीं भारतेंदु नाट्य अकादमी से व्योमेश शुक्ल के निर्देशनमें ‘राम की शक्ति पूजा’ नाटक के प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय साहित्य, संस्कृति एवं रंगमंच की समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान श्रीमती अपर्णा तिवारी का मधुर गायन एवं विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को कला, संस्कृति और उत्सव के रंग में रंग दिया। आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों का दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण के साथ ही पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विवेक मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य उपस्थित रहे।

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात
आज फोकस में

विधायक धर्मराज निषाद ने कर्मिकों से मेडिकल कॉलेज में की मुलाकात

<span class=अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन">
आज फोकस में

अम्बेडकरनगर के 31वें गौरवशाली स्थापना दिवस एवं भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री
आज फोकस में

अंबेडकरनगर के बालूशाही और खजला को मिला 10 लाख का ऑर्डर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड-शो में जमकर हुई बिक्री

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर
आज फोकस में

दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश, पैतृक गांव में खुशी की लहर

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप
आज फोकस में

21 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत,मचा हड़कंप

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा
आज फोकस में

लखनऊ में सैकड़ों जमीन खरीदारों को बड़ा झटका, रजिस्ट्री कैंसिल होगी, मुआवजा भी नहीं मिलेगा

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp