Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चार बच्चों की हत्या आरोपी मां का नाले में मिला शव

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)अकबरपुर कोतवाली के अंतर्गत जनपद मुख्यालय पर मीरानपुर मोहल्ले में एक दिन पूर्व चार बच्चों की हत्या के बाद फरार हुई आरोपी मां गासिया खातून का शव रविवार को नाले में मिला। उसका शव घर से लगभग 100 मीटर दूर नाले के किनारे पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
यह घटना बीते शनिवार दोपहर की है, जब मीरानपुर स्थित एक घर में चार बच्चों के खून से सने शव मिले थे।
इस घटना के बाद से ही बच्चों की मां फरार थी, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले के किनारे एक महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान बच्चों की आरोपी मां के रूप में की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला ने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि,पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp