Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दबंगों ने गरीब का उजाड़ा आशियाना, पीड़िता ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)  जिले के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय हंकार में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर को गिराने और सामान तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 4 मई  को लगभग दोपहर 12 बजे जब इंद्रावती अपने घर पर मौजूद नहीं थीं, तभी गांव के ही दबंग सोनू , विनोद व सुनील पुत्रगण चंद्रिका मांझी तथा साजन पुत्र बंशी मांझी ने मिलकर उनके करकट से बने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने न केवल घर की दीवारें गिरा दीं, बल्कि करकट तोड़कर घर में रखे सामान को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस वाहन को आता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि दो को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आई। इंद्रावती ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 25 मई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp