Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर सपा सांसद के आवास का घेराव कर की नारेबाजी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की केंद्र सरकार ने भारत की आधी आबादी को राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण के प्राविधान की संसद में कांग्रेस पार्टी, सपा सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने अधिनियम को लागू नहीं होने दिया। जिससे आहत विभिन्न समाज की महिलाओं ने विपक्षी दलों के सांसदों के घर घेरने का निर्णय लिया है। सोमवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर जनपद के सपा सांसद लालजी वर्मा के आवास को घेर कर नारेबाजी किया।
सांसद के घर की घेराव कर धरना प्रदर्शन करती हुई महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लाया गया था जो भारत के लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होता। कहा कि संसद और विधान सभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प था। नारी शक्ति सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने का लोक सभा में विरोध कर आधी आबादी का अपमान किया है।महिलाओं को लाभार्थी से नीति निर्माता बनाने का बिल था। विकसित भारत का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है।
उपरोक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यावती राजभर, लता श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, अंजू पाण्डेय, माधुरी राजभर,संगीता चौरसिया सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp