Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद के 88 गेहूं क्रय केन्द्रों का हुआ भौतिक सत्यापन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई जांच

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ 
अंबेडकर नगर 12 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के द्वारा दिनांक 11 मई को रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में संचालित कुल 88 गेहूं क्रय केन्द्रों का उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन कार्य निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर किया गया, जिसमें केन्द्र का नाम, केन्द्र प्रभारी का नाम एवं पदनाम, कुल खरीद मात्रा, किसानों को किए गए भुगतान, अवशेष भुगतान की स्थिति, किसानों हेतु उपलब्ध सुविधाएं, गेहूं खरीद के लिए उपलब्ध बारदाने की स्थिति, डिपो में भंडारित गेहूं की मात्रा, ई-पॉस मशीन की कार्यशीलता, रजिस्टरों का अवलोकन तथा औसत दैनिक खरीद आदि की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा केन्द्रों पर गेहूं विक्रय कर चुके किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक भी प्राप्त किया गया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी क्रय केन्द्रों पर किसानों को पारदर्शी एवं सुगम खरीद व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए तथा शासन की मंशानुरूप गेहूं खरीद कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp