Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के क्रम में दिवंगत पुलिस कर्मचारी स्व0 मुख्य आरक्षी अजय कुमार स्व0 आरक्षी उदय नारायण प्रजापति के पक्ष में भारतीय जीवन बीमा निगम, प्रयागराज द्वारा स्वीकृत क्रमशः 3,50,000 तीन लाख पचास हजार रुपये की बीमा धनराशि का मल्टीचेक पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा दिवंगत कर्मियों की आश्रित पत्नियों को प्रदान किया गया।इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा दिवंगत कर्मियों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।











