Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं- राहुल गुप्ता उपजिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जलालपुर कोतवाली में एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
जलालपुर,अंबेडकर नगर। गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से रविवार को नगर की कोतवाली में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने की। उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह किया। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों या खुले में बिल्कुल न की जाए, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित कोई भी फोटो या वीडियो अपलोड न करने की हिदायत दी। सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि पानी की व्यवस्था त्यौहार के दिन 24 घण्टे के लिए किया जाएगा, इब्ने अली जाफरी ने मस्जिदो के पास सफाई व्यवस्था की मांग की,माँ की महिमा ट्रस्ट अध्यक्ष विकास कुमार निषाद ने नगरपालिका से तमसा नदी और मिश्रा नर्सिंग होम के बगल के नाले की सफाई की मांग की, इसमें प्रमुख रूप से मानिक चंद सोनी, इब्ने अली जाफरी, आनंद मिश्र,शत्रुघ्न सोनी , राना सिंह, हाफिज मोहम्मद जकारिया, देवेश मिश्रा, एहसन रजा मीसम, मसूद अहमद,मौलाना नजीबुल्लाह, आशीष सोनी, सोनू गौड, राम संजीवन यादव,मोहम्मद अब्बास,सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp