Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत दुर्घटना में दिवंगत कर्मी के आश्रित परिवार को प्रदान की गई ₹7.50 लाख सहायता धनराशि

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

शासन के निर्देश पर पीड़ित परिवार को प्रदान की गई त्वरित आर्थिक सहायता

Advertisement Box

 

*महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ*
अंबेडकर नगर 26 मई 2026।(आशा भारती नेटवर्क) विद्युत केन्द्र वैरमपुर बरवाँ अंतर्गत विद्युत वितरण खण्ड, अम्बेडकरनगर में कार्यरत निविदा कर्मी दयाशंकर की दिनांक 19 मई 2026 को विद्युत कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान दिनांक 20 मई 2026 को उनका असामयिक निधन हो गया। इस अत्यंत दुःखद घटना पर जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के संवेदनशील मार्गदर्शन के क्रम में पीड़ित परिवार को त्वरित राहत प्रदान करते हुए विभागीय नियमानुसार तथा सेवा प्रदाता कम्पनी के अनुबंध की शर्तों के अंतर्गत मृतक कर्मी के आश्रितों को ₹7,50,000/- (सात लाख पचास हजार रुपये मात्र) की क्षतिपूर्ति/सहायता धनराशि उपलब्ध कराई गई।
उक्त सहायता धनराशि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर श्री नीतीश कुमार तिवारी एवं उपखण्ड अधिकारी कटेहरी द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मृतक की पत्नी श्रीमती ज्योति कुमारी, निवासी ग्राम मिर्जापुर कोडरा, अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर को प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया गया कि शासन की मंशानुरूप परिवार को हर संभव सहयोग एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 27 मई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp