इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में बाल साहित्य संबोधन योजना के तहत 24 जुलाई तक रचनाएं आमंत्रित
गिरजा शंकर विद्यार्थी /अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों यथा- सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल क्रथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों / साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियों आमंत्रित हैं। विज्ञापन प्रकाशन तिथि 4 जून 2023 तथा इसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई 2023 है। जनपद के ऐसे साहित्यकारों /रचनाकारों के आवेदन सीधे निदेशक उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन महात्मा गांधी मार्ग हजरतगंज लखनऊ को 24 जुलाई 2023 तक उपलब्ध करा सकते हैं।