Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रभारी मंत्री द्वारा श्रवण धाम में वृक्षारोपण कर अभियान का किया गया शुभारंभ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • 05 से 21 जून तक ज़िले में संचालित होगा व्यापक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

गिरजा शंकर गुप्ता/महेश चंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर 05 जून, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौराणिक धार्मिक स्थल श्रवण धाम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर जनपद में वृक्षारोपण महाभियान एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक संचालित होने वाले समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा (साधु वर्मा), जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान श्रवण धाम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने जनसामान्य से पर्यावरण संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने तथा कम से कम “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य रोपित कर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने समाज से बेटों और बेटियों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न करते हुए उन्हें समान अवसर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की अपील की तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे एवं कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने भी जनसामान्य से वृक्षारोपण कर पौधों की संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रभारी मंत्री ने पौधशाला का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा
श्रवण धाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने जेल रोड स्थित लोरपुर ताजन पौधशाला का निरीक्षण कर वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों एवं पौधों की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में वृक्षारोपण महाभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चयनित स्थलों पर संबंधित विभागों द्वारा पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है और वृक्षारोपण का कार्य निर्धारित योजना के अनुसार प्रगति पर है।

 

*प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तैयारियों की समीक्षा की*
प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून के मध्य, प्रदेश में समेकित जन कल्याण एवं जन – जागरूकता अभियान के तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर में दिनांक 05 जून से 21 जून तक व्यापक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए नोडल, सह-नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर अभियान के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु नामित नोडल अधिकारियों द्वारा तैयारियों के संबंध में अवगत कराया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर जनपद में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी विभागों, नगर निकायों, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, अस्पतालों, सड़कों के किनारे तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है।
इसी प्रकार अभियान के दौरान 06 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में चौपाल, संवाद एवं जनसभाओं के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
11 जून से 14 जून 2026 तक माननीय जनप्रतिनिधि द्वारा मीडिया संवाद एवं प्रेस वार्ता का आयोजन कर अभियान की गतिविधियों एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
14 जून से 16 जून 2026 तक जनपद के समस्त विकासखंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे। इन त्रि-दिवसीय शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, ओडीओपी योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं एवं लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही विभागीय स्टॉल, पम्पलेट, पोस्टर एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
16 जून से 17 जून 2026 तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, युवा उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
17 जून से 20 जून 2026 तक कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को विभागीय स्टॉलों एवं सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

18 जून से 19 जून तक प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित कर लगभग 500 कृषकों को प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि, जीवामृत निर्माण, बीजामृत एवं अन्य कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा स्थानीय कृषि उत्पादों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र एवं आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान के दौरान रात्रि चौपाल एवं विभागीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर जनसमस्याओं का निराकरण करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सभी नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम का प्रभावी, समयबद्ध एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जाने तथा गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के मंशानुसार अभियान के सभी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी और किसानों की जरूरत को दृष्टिगत रखते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को जनपद में रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उप निदेशक कृषि को जनपद में किसानों की आश्यकता के अनुरूप प्रयाप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत साफ–सफाई के महत्त्व एवं प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जनता को विशेष रूप से जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, प्रभागीय वनाधिकारी, जिलाध्यक्ष सुभासपा जगलाल राजभर सहित समस्त नोडल, सह नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp