Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं -ओमकार गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के नेतृत्व में बृहद जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
बसखारी अंबेडकर नगर। टांडा तहसील के अंतर्गत बसखारी ब्लॉक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता के नेतृत्व में बृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। भाजपा सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम के चलाई जा रही थीम को सार्थक करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष सदाबृक्ष राजभर , नगर पंचायत सभासदों व स्थानीय कई संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में गौशाला प्रांगण में वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने मौजूद नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ,सभासदों एवं कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं सतत् विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध हवा, स्वस्थ वातावरण के साथ प्राकृतिक संतुलन एवं गोवंश के सुखद वातावरण को तैयार करने के लिए हर नागरिक को एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने में अपना योगदान करना चाहिए। इस दौरान सभासद मायाराम, प्रदीप कुमार, लालमन रावत, मोनू निषाद ,सुभाष निषाद, सूर्य लाल उपाध्याय, दस्तगीर अहमद, नगर पंचायत कार्यालय की लिपिक अभिषेक यादव कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp