Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में किया वृक्षारोपण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

👉🌿 *एक पेड़ माँ के नाम 🌿*

Advertisement Box

*👉🌳 पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ – माँ के नाम एक हरित समर्पण 🌳*

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माह जून 2026 में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 05 जून को पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजबीर सिंह क्षेत्राधिकारी टाण्डा/पुलिस लाइन शुभम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

*प्रकृति को प्रणाम, माँ को सम्मान*
🌱 *स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन का आधार*
🌱 *हर नागरिक एक पौधा लगाए एवं उसके संरक्षण का संकल्प ले*

आइए, अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की इस जनभागीदारी मुहिम से जुड़ें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

“एक पेड़ माँ के नाम” — हरियाली का संदेश, माँ के प्रति सम्मान का विशेष प्रयास।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp