इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किछौछा दरगाह का दौरा किया। वे करीब 30 मिनट तक यहां रुके। आईजी ने दरगाह से निकलने वाले मोहर्रम के ताजिए के जुलूस के बारे में जानकारी हासिल की और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रमों को निपटाने के लिए बसखारी थानाध्यक्ष को मार्ग दर्शन दिया। अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी प्रवीण कुमार पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्रा के साथ किछौछा दरगाह पर आए हुए थे। पुलिस महानिरीक्षक श्री कुमार ने ऐतिहासिक सलामी गेट, प्राचीन मलंग गेट, दरगाह शरीफ का आस्ताना, पवित्र तालाब नीर शरीफ के तट समेत ताजिया निकलने वाले मुख्य मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। वे करीब 30 मिनट तक यहां रुके।
सै. खलीक अशरफ आईजी व एसपी को दरगाह की विशेषताएं बताईं और जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर आईजी ने बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को मोहर्रम के जुलूस वाले प्रमुख मार्गों व अन्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर सीसीटीवी से निगरानी के लिए निर्देश दिया। दरगाह का दौरा करने के बाद आईजी किछौछा बाजार के पास कोतवाली मस्जिद मार्ग परिसर का दौरा किया।