इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सुरेंद्र शर्मा
अंबेडकर नगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने श्रवण क्षेत्र मंडल में वृहद वृक्षारोपण के तहत वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शक्ति केंद्र औरंगनगर पहितीपुर के बूथ संख्या 209 भैरोपुर पोखरा तालाब पर मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री सुभाष चंद्र वर्मा और विधानसभा मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी के नेतृत्व में तथा मंडल के सभी शक्ति केंद्र के बूथो पर वृक्षा रोपण का कार्य कार्य किया मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा मीडिया प्रभारी ने कहा कि वृक्षारोपण के इस महाअभियान में 22 जुलाई से 15 अगस्त तक आप सभी एक वृक्ष लगाकर इस अभियान के साक्षी बने।
इस अवसर पर साथ में मौजूद रहे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी,मुस्लिम नेता और ग्राम वासी गण मौजूद रहे।