Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 09 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायतों एवं मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी निस्तारण तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
नागरिकों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।











