Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सभी विकासखण्डों में त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर,14 जून, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जनपद के समस्त विकास खंडों में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रि-दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला (14 से 16 जून 2026 तक) का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविरों में संबंधित विभागों द्वारा आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, ओडीओपी योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों/अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी एवं पंजीकरण स्टॉल स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। साथ ही पंपलेट, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जनसामान्य को योजनाओं के लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में सामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकता अनुसार चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गई।
इसी क्रम में विकास खंड कटेहरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय द्वारा, विकास खण्ड टांडा में माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा द्वारा, विकास खंड भीटी में माननीय विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद जी द्वारा किया गया। तथा माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी, लाभार्थीपरक एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सदस्य विधान परिषद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक सरल एवं सुगम रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 14 जून 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp