Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक नवंबर को लोहिया भवन में आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की*

Advertisement Box

सभी विभागों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों का पूर्व पंजीकरण एवं लाभ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश*

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 23 अक्टूबर 2026। माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में आमजन को विधिक रूप से सशक्त बनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 01 नवंबर 2026 को लोहिया भवन, अम्बेडकरनगर में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण शिविर से पूर्व सुनिश्चित करें, ताकि शिविर के दिन उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही, विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन व्यक्ति, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर को सफल बनाने तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण
आज फोकस में

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp